Breaking News

बिहार के बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करें, रोहिणी आचार्य ने पीड़ितों के लिए मुआवजा भी मांगा

पटना: रोहिणी आचार्य का नीतीश कुमार पर जमकर हमला, कहा बेशर्म हो गई है सरकार, बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग।लालू प्रसाद यादव की बेटी और छपरा से लोकसभा चुनाव की पूर्व प्रत्याशी रोहिणी आचार्य ने बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की है। रोहिणी ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित सभी लोगों को सरकार उचित मुआवजा दे और राहत कार्यों में तेजी लाए।

नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोलते हुए रोहिणी आचार्य ने कहा, “यह सरकार बेशर्मों की सरकार बन चुकी है। कुंभकरण की नींद में सोई हुई इस सरकार से कुछ भी अपेक्षा नहीं की जा सकती। बिहार में अपराध की स्थिति जस की तस बनी हुई है और सरकार मूकदर्शक बनी सब देख रही है।

रोहिणी आचार्य छपरा के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए रवाना होने से पहले मीडिया से बात कर रही थीं। उन्होंने कहा, “मैं छपरा जा रही हूं, जहां हमारे कार्यकर्ता लगातार राहत कार्यों में जुटे हुए हैं। जो काम सरकार को करना चाहिए, वह हमारे कार्यकर्ता कर रहे हैं। मैं वहां जाकर हालात का जायजा लूंगी और प्रभावित लोगों से मिलूंगी।”

उपेंद्र कुशवाहा के लालू प्रसाद यादव पर किए गए ट्वीट को लेकर पूछे गए सवाल पर रोहिणी ने कहा, “कौन उपेंद्र कुशवाहा? कौन हैं वो?” उनके इस बयान से सियासी गर्माहट बढ़ गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.