Breaking News

वैशाली सांसद वीणा देवी के बेटे की मौ’त, मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार वाहन ने रौं’दा, चिराग और तेजस्वी ने जताया दुः’ख 

वैशाली: वैशाली की सांसद वीणा देवी के पुत्र की सड़क हादसे में मौत हो गयी. मुजफ्फरपुर के जैतपुर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में वैशाली सांसद वीणा देवी और MLC दिनेश सिंह के पुत्र छोटू सिंह की मौत हो गयी है. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीत्कार मचा गया. घटना स्थल पर पुलिस पहुंची कर अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है.

मिली जानकारी के अनुसार दिनेश्वर पेट्रोल पंप के समीप यह हादसा हुआ. बताया जाता है कि किसी अज्ञात वाहन ने सांसद के बेटे को कुचल दिया. वाहन के बारे में कोई जानकारी नहीं है. इस घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. पुलिस मौके पर पहुंचकर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस सीसीटीवी फुटेज से वाहन के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है.

वैशाली सांसद के पुत्र की सड़क हादसे में मौत पर वीणा देवी की पार्टी के राष्ट्रीय नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दुख जताया है. सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट लिखा- “वैशाली लोकसभा क्षेत्र से माननीय सांसद श्रीमती वीणा देवी जी के सुपुत्र के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं. शोकाकुल परिजनों के प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. साथ ही, ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में उच्च स्थान दें और दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करें.

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी सोशल साइट एक्स पर एक पोस्ट लिखकर अपनी संवेदना प्रकट की. सम्राट चौधरी ने लिखा- “वैशाली की सांसद श्रीमती वीणा देवी जी के पुत्र छोटू सिंह जी की सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. ईश्वर मृतात्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिवारजनों को इस दुःख की घड़ी में सहन शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति शांति.”

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.