Breaking News

श्याम रजक को CM नीतीश कुमार ने दी बहुत बड़ी जिम्मेदारी, जानें क्या

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) छोड़कर हाल ही में जेडीयू (जनता दल यूनाइटेड) में शामिल हुए श्याम रजक को सीएम नीतीश कुमार ने बड़ी जिम्मेदारी दी है. रजक को उन्होंने पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है. इसके साथ ही मनीष कुमार वर्मा को मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है. मनीष पूर्व आईएएस अफसर हैं.

श्याम रजक इससे पहले नीतीश कुमार और राबड़ी देवी की सरकारों में मंत्री भी रहे हैं. हाल ही में उन्होंने संजय झा और उमेश कुशवाहा की मौजूदगी में जेडीयू का दामन थामा था. रजक साल 2020 के विधानसभा चुनाव के समय जेडीयू का साथ छोड़ दिया था. वो आरजेडी के पाले में चले गए थे.

बता दें कि श्याम रजक को लालू यादव का खास माना जाता है. वो 1995 में पहली बार फुलवारी शरीफ सीट से विधायक चुने गए थे. राबड़ी देवी सरकार में मंत्री रहे थे. 2005 में बिहार की सत्ता में नीतीश के आने के बाद रजक का लालू एंड फैमिली से मोहभंग होने लगा. इसके बाद 2009 में वो नीतीश के साथ आ गए थे. नीतीश सरकार में भी वो मंत्री रहे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.