Breaking News

74 साल के हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जन्मदिन पर BJP कार्यालय पहुँचा इतने किलो का लड्डू

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है. भाजपा कार्यकर्ता और नेता बड़े ही उत्साह के साथ पीएम मोदी का बर्थडे मना रहे हैं. बीजेपी दफ्तर में जन्मदिन के मौके पर जश्न का माहौल है. कार्यकर्ता एक दूसरे को मिठाईयां खिला रहे हैं और कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 74 साल के हो चुके हैं. प्रधानमंत्री के 74 वें जन्मदिन को भाजपा कार्यकर्ता बड़े ही उत्साह के साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं. प्रदेश कार्यालय में कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. प्रधानमंत्री के जन्मदिन को भाजपा नेता खास बनाने में जुटे हैं.

प्रदेश कार्यालय में 74 किलो के लड्डू के साथ भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया. नेताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिलाए. बीजेपी दफ्तर में प्रधानमंत्री के जन्मदिन बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है. प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के अलावा उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा समेत कई दिग्गज नेता प्रदेश कार्यालय में पहुंचे और प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया. नेताओं ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाईं

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.