दीपक कुमार।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से आपदा प्रबंधन के प्रेदश महासचिव आदर्श कुमार सिंह उर्फ राजा के नेतृत्व में दर्जनो कार्यकर्ताओं जन संवाद कार्यक्रम में मुलाकात की है। वहीं इस दौरान आपदा प्रबंधन के प्रेदश महासचिव आदर्श कुमार सिंह उर्फ राजा ने पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को बिहार की उम्मीद तेजस्वी की फोटो फ्रेम देकर सम्मानित किया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ की हड्डी होते हैं, उनसे नेता का डायरेक्ट इंटरेक्शन होना बहुत जरूरी है ताकि प्रॉपर फीडबैक पता चल सके. हम लोग भी चाहते हैं कि संगठन को और मजबूत किया जाए. आने वाले समय को लेकर आरजेडी को मास पार्टी के साथ-साथ कैडर की भी बनाने के लिए काम कर रहे हैं. तेजस्वी ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि ‘कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम’ से न केवल अच्छा फीडबैक मिलेगा, बल्कि संगठन भी मजबूत होगा. नवंबर-दिसंबर में संगठन को मजबूत करने के लिए एक बार फिर से घूमेंगे.
हमलोग चाहते हैं कि संगठन को और मजबूत किया जाए, आने वाले समय को लेकर. मास पार्टी के साथ-साथ कैडर की भी पार्टी हो राष्ट्रीय जनता दल, इस काम में हमलोग लगे हुए हैं. पहला जो कार्यक्रम है हमारा, वो कार्यकर्ता संवाद होगा. उसके बाद नवंबर-दिसंबर में हमलोग जनता के बीच फिर दोबारा जाएंगे.” – तेजस्वी यादव, नेता, आरजेडी








Leave a Reply