Breaking News

प्रशांत किशोर ने खाई कसम, सत्ता में आते ही गायब हो जाएगी ये पाबंदी, जानें क्या कहा

पटना: प्रशांत किशोर ने ये वादा किया कि अगर उनकी जन सुराज पार्टी राज्य में सरकार बनाती है तो एक घंटे के अंदर बिहार में शराबबंदी को हटा दिया जाएगा. जब उनसे 2 अक्टूबर को पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर विशेष योजनाओं के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “2 तारीख के लिए किसी विशेष तैयारी की तैयारी की जरूरत नहीं है. हम बीते दो साल से तैयारी कर रहे हैं…उन्होंने कहा कि अगर जन सुराज सरकार बनी तो एक घंटे के अंदर शराबबंदी खत्म कर देंगे.

उन्होंने मौजूदा शराबबंदी को “सबसे फर्जी” बताते हुए कहा कि राज्य को हर साल लगभग 20 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. वहीं शराब माफिया और अधिकारी अवैध व्यापार से पैसा कमाना जारी रखते हैं. जन सुराज प्रमुख ने कहा कि वह नीति के खिलाफ बोलना जारी रखेंगे. महिला वोट बैंक खोने से नहीं डरते हैं. उन्होंने कहा, “चाहे मुझे महिलाओं का वोट मिले या नहीं, मैं शराबबंदी के खिलाफ बोलना जारी रखूंगा क्योंकि यह बिहार के हित में नहीं है

किशोर ने सीएम नीतीश कुमार द्वारा 2016 से बिहार में पूर्ण शराबबंदी की आलोचना करते रहे हैं. जहरीली शराब से होने वाली मौतों और मेथनॉल से होने वाले अंधेपन को नियंत्रित करने में असमर्थता को लेकर विपक्ष ने इस नीति की आलोचना की है. राज्य में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग को लेकर महिलाओं द्वारा बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन देखने के बाद यह प्रतिबंध लगाया गया था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.