Breaking News

गायघाट में जन सुराज के प्रखंड कार्यवाहक समिति की बैठक में घोषणा

दीपक कुमार।

प्रखंड के कर्पूरी भवन में शनिवार को जन सुराज के कार्यवाहक समिति की घोषणा के लिए बैठक आयोजित की गयी. संगठन घोषणा कार्यक्रम से पहले सभी संस्थापक सदस्यों ने खड़े होकर बापू के याद में इतनी शक्ति हमें देना दाता गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की. साथ ही पदयात्रा निकालकर लोगों को जन सुराज के बारे में बताया. मौके पर जन सुराज के सूत्रधार सह प्रखंड प्रमुख श्रवण कुमार सिंह ने कहा कि प्रशांत किशोर के संचालित पिछले 18 महीने से पदयात्रा के उद्देश्य पर बनी एक लघु फिल्म के बारे में बताया गया. मौके पर जन सुराज के कार्यकर्ता सह भाजपा से जन सुराज में आए सीताराम साह ने कहा कि जन सुराज यानी जनता का राज. जिसमें कि सही लोग, सही सोच, सामूहिक प्रयास हो. मौके पर जन सुराज के कार्यकर्ताओं ने कहा कि जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने बिहार में एक राजनीतिक विकल्प देने की दिशा में प्रयास किया है. संगठन आगामी दो अक्टूबर को पार्टी का रूप धारण करेगी. संगठन कार्यवाहक समिति की घोषणा में जन सुराज के प्रखंड अध्यक्ष अध्यक्ष अनिल कुमार, प्रखंड प्रवक्ता विभूति सिंह ,उपाध्यक्ष किस नंदन सिंह, नागेंद्र सिंह अभियान समिति सदस्य, कमलेश सिंह, भीम शाह प्रखंड सभापति, रमाशंकर पांडे, महिला अध्यक्ष अंटु देवी के साथ जन सुराज पार्टी का कार्यभार दिया गया. इस अवसर पर जन सुराज के दर्जनो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.