दीपक कुमार।
नगर पंचायत सिंहवाड़ा के बाबा बटेश्वर नाथ धाम मंदिर प्रांगण में चल रहे नो दिवसीय गणेश पूजा सह संगीतमय श्रीमद भागवत में शुक्रवार को राम जन्म ओर रामजी की वंशावली के प्रकारों का प्रसंग सुनाया गया। कथा वाचिका सरस कुशोरी डॉ० राजेश्वरी ऋषीश्वर ने जब राम जन्म की कथा सुनाई तो श्रोता भाव विभोर हो गए। उन्होंने कहा कि जब अयोध्या में भगवान राम का जन्म होने वाला था, तब समस्त अयोध्या नगरी में शुभ शकुन होने लगे। भगवान राम का जन्म होने पर अयोध्या नगरी में खुशी का माहौल हो गया। चारों ओर मंगल गान होने लगे। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने भी पृथ्वी लोक पर आकर धर्म की स्थापना की। कथा वाचिका ने कहा कि आज का व्यक्ति ईश्वर की सत्ता को मानने से भले ही इंकार कर दे, लेकिन एक न एक दिन उसे ईश्वर की महत्ता को स्वीकार करना ही पड़ता है। संसार में जितने भी असुर उत्पन्न हुए सभी ने ईश्वर के अस्तित्व को नकार दिया और स्वंय भगवान बनने का ढोंग करने लगे, लेकिन जब ईश्वर ने अपनी सत्ता की एक झलक दिखाई तो सभी का अस्तित्व धरा से ही समाप्त हो गया। अधर्म के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति कितना ही शक्तिशाली क्यों न हो लेकिन धर्म के मार्ग पर चलने वाले के आगे अधिक समय तक नहीं टिक सकता। भजन संध्या में प्रसिद्ध गायक बमबम झा की गीतों पर श्रद्धालु झूम उठे।
इस दौरान विधि व्यवस्था में लगे आयोजक समिति के अध्यक्ष मनोज चौधरी, शेखर बिहारी,ज्ञानेन्दू पांडेय, रंजीत ठाकुर,कुमार अभिषेक,रामकुमार कुशवाहा,ललित राय,पवन पांडे,संजय सिंह और कई लोग लगे रहे।








Leave a Reply