दीपक कुमार।
स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुरा पंचायत के रामबाग में सुनसान स्थल पर लखीसराय जिले ने बड़हिया थाना क्षेत्र के जैतपुर निवासी स्कॉर्पियो चालक अनिल कुमार सिंह की हत्याकांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। मंगलवार को सिटी एसपी शुभम आर्य ने प्रेस कांफ्रेंस कर पत्रकारों को बताया की बीते बुधवार को सिंहवाड़ा में एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद हत्याकांड का खुलासा करने के लिए थाना अध्यक्ष मनोज कुमार , टेक्निकल सेल की टीम, डीआईयू ,पीएसआई सतीश यादव,विक्रांत यादव के नेतृत्व में पुलिस ने टेक्निकल सेल की मदद से और जगह जगह लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल कर सबसे पहले कमतौल थाना क्षेत्र के माधोपट्टी गांव में छापेमारी कर ओम प्रकाश पाठक को गिरफ्तार किया और लूटी गई स्कॉर्पियो उसके दरवाजे से बरामद की वही पूछताछ करने पर उसने अनिल कुमार सिंह की स्कॉर्पियो गाड़ी सीतामढ़ी स्टेशन से अपने सहियोगी के साथ किराया पर लेकर लूटपाट करने के बाद उसकी हत्या कर दी वही उसके निशानदेही पर घटना ने शामिल माधोपत्ति निवासी सबल कुमार उर्फ सुमन मब्बी थाना क्षेत्र ने सिमरा नेहालपुर निवासी बसंत यादव नगर थाना क्षेत्र के शुभंकरपुर बिचका टोला निवासी सुबोध राय उर्फ दाता मब्ब्बी थाना क्षेत्र के करहटिया सहबाजपुर निवासी शमशेर केवटी थाना क्षेत्र के अफसरपुर दानी निवासी प्रदीप कुमार साह को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की हैं वही अपराधियों के पास से एक देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस,पांच मोबाइल फोन और घटना के समय पहने कपड़े भी पुलिस ने बरामद किया है। सिटी एसपी शुभम आर्य ने बताया की हत्याकांड के उद्भेदन में शामिल सभी पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा। एक सप्ताह के अंदर हुए इस हत्याकांड के उद्भेदन में बाद लोगो ने पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ी है।








Leave a Reply