दीपक कुमार।
कटरा प्रखंड में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रानी सिंह के नेतृत्व में भारत के महान विचारक, चिन्तक, क्रान्तिकारी साहित्यकार, पत्रकार, संपादक एवं प्रसिद्ध साहित्यकार व महान स्वतंत्रता सेनानी और 56 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने रामवृक्ष बेनीपुरी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
युवा पीढ़ी के प्रेरणा स्रोत हैं रामवृक्ष बेनीपुरी : भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रानी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि रामवृक्ष बेनीपुरी ने हिंदी प्रेमी के रूप में अपनी प्रतिभा की अमिट छाप छोड़ी है। राष्ट्र-निर्माण, समाज-संगठन और मानवता के जयगान को लक्ष्य मानकर बेनीपुरी ने निबंध, नाटक, उपन्यास, कहानी आदि विविध विधाओं में जो महान रचनाएंं प्रस्तुत की हैं, वे आज की युवा पीढ़ी के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं।
बचपन से ही भाषा वाणी पर था कंट्रोल : रामवृक्ष बेनीपुरी का जन्म 23 दिसंबर 1899 को मुजफ्फरपुर के बेनीपुर गांव के एक भूमिहर ब्राह्मण परिवार में हुआ था। बचपन से ही उनकी भाषा-वाणी प्रभावशाली व उनका व्यक्तित्त्व आकर्षक एवं शौर्य की आभा से दीप्त था। मैट्रिक की परीक्षा पास करने से पहले ही 1920 में वे महात्मा गांधी के असहयोग आन्दोलन में कूद पड़े थे। सक्रिय सेनानी के रूप में इन्होने 12 वर्ष जेल में काटे थे। वे केवल एक राजनीतिक पुरूष ही न थे, वरन् पक्के देशभक्त थे।कार्यकम की अध्यक्षता अमित कुमार शर्मा ने किया। मौके पर जिला परिषद राजीव कुमार, विधानसभा प्रभारी मनोज कुमार पिंटू, पूर्व बीससूत्री अध्यक्ष विशनाथ सिंह, गायघाट पश्चिमी मंडल अध्यक्ष विपिन सिंह, रामप्रताप सहनी, विनोद सहनी, सुधांशु कुमार जितेन्द्र सिंह, प्रकाश भास्कर, त्रृतुराज कुमार समेत दर्जनो लोग उपस्थित थे।








Leave a Reply