दीपक कुमार।
नवयुवक गणेश पूजा समिति केवटसा गायघाट प्रखंड के केवटसा गांव में शनिवार को गणेश पूजनोत्सव को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। गणेश चतुर्थी पर आयोजित यह पूजा अनुष्ठान शुक्रवार की सुबह ग्राम के ब्रह्ममस्थान मंदिर परिसर से 251 कलश कुंवारी कन्या ने भव्य कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा गांव बाबा विशाल नाथ के मंदिर भ्रमण करते हुए बेनीबाद बाबा अंकुशेवर नाथ मंदिर बागमती नदी से संकल्प कलश में जल भरकर, पुन: मंदिर परिसर पहुंची। कलश शोभा यात्रा में गाजे-बाजे के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण पैदल चल रहे थे। इस पूरे वातावरण भक्तिमय बना रहा। मंदिर परिसर आने पर विधि-विधान से कलश की स्थापना की गई। इस मौके प्रति पंच दिन लगतर हनुमान अराधना गुंजते सुनाइ देगा !मौके पर विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर बेनीबाद पुलिस मौजुद रही मंदिर परिसर में गणेश पूजन कलश स्थापित किया गया है। इस पूजनोत्सव को लेकर पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मौके पर पूजा समिति मणिशंकर कुमार,लालू , मनीष , विक्की रवि. अंशु ,सूरज ,शिवम ,विष्णु . सह सभी ग्रामीण इस पूजनोत्सव को सफल आयोजन को लेकर सक्रिय रूप काम कर रहे हैं।








Leave a Reply