दीपक कुमार
गायघाट| प्रखंड क्षेत्र की महिलाओं ने उत्साह व उमंग के साथ चौठी चांद का पर्व शुक्रवार को मनाया। पर्व को लेकर गांव से शहर तक उत्साह का माहौल देखा गया। इसको लेकर सोमवार से ही इलाका भक्ति में लीन होने लगा था। घरों में मंगल गीत गूंजने लगे थे। परिवार के खुशियों के लिए चौठी चांद व्रत का पकवान सुबह से ही महिलाएं बनाने लगी थी। वहीं शाम में चांद निकलते ही पूजा-अर्चना कर उन्हें अर्घ्य दिया गया।








Leave a Reply