दीपक कुमार।
गायघाट प्रखंड के विभिन्न विधालयो में आज शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में कॉलेजों और स्कूलों में सम्मान और सांस्कृतिक समारोह आयोजित किए गए। प्रखंड के मोतनाजे के विधालय में शिक्षक दिवस समारोह आयोजित हुआ।
मुख्य अतिथि विश्वनाथ प्रसाद ने बताया कि सरस्वती मां की पूजा अर्चना के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में स्कूल की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके साथ ही स्कूल के शिक्षकों और मंत्रालयिक कार्मिकों का प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि विश्वनाथ प्रसाद ने बच्चों को जीवन में शिक्षक का महत्व बताते हुए कहा कि आज के बच्चे शिक्षकों के सही मार्गदर्शन से भविष्य में देश के बेहतर नागरिक बनते हैं। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक सत्यनारायण प्रसाद यादव समेत कई लोग मौजूद थे ।मंच संचालन शिक्षक नंद कुमार आर्य ने किया। मौके पर राजेश कुमार ठाकुर, मनीष कुमार, विवेक कुमार, रवि कुमार, विक्रम कुमार ,तेज प्रकाश, कुंदन कुमार ,सुप्रिया सोनी, किरण बेदी, आकांक्षा कुमारी, सुषमा कुमारी अमृता कुमारी उपस्थित थे








Leave a Reply