Breaking News

गायघाट। शिक्षक दिवस पर सुस्ता स्कूल में हुआ कार्यक्रम

(दीपक कुमार)

शिक्षक दिवस के अवसर पर गायघाट प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किये गये, वही गुरु-शिष्य की परम्परा का निर्वाह करने के साथ छात्र-छात्राओ ने अपने गुरुजनों को यथाशक्ति उपहार भेंट किया तथा केक भी काटा गया। कई कोचिंग संस्थानों में विभिन्न तरह के प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन किया गया।

वही गायघाट प्रखंड मुख्यालय के सुस्ता उच्च माध्यमिक विद्यालय में और संस्थानों मे बच्चो के बीच शिक्षकों द्धारा शिक्षक दिवस क्यो मनाते है, इस पर विस्तार से बच्चो के बीच शिक्षकों द्धारा बताया गया। जबकि प्राचीन परंपरा के तहत आज भी गुरु के प्रति शिष्यों का आदर दिखाई दे रहा है।

छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों को भेंट दिया और गुरुजन अपने गुरू को दिये। वहीं पूर्व राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन गुरूवार को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर स्कूल-कॉलेजों संगोष्ठियों का भी आयोजन किया गया। गुरु की महत्ता का बखान किया गया।

मध्य विद्यालय सुस्ता सह उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्रों ने केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया।प्रधानाध्यापक उमेश कुमार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक ही समाज का आधारभूत अंग होता है।

शिक्षक सही मायनों में कहा जाए तो विद्यार्थी का जीवन सफल करते हैं। शिक्षक ही समाज की आधारशिला हैं। इस मौके पर शिक्षक गंगेश कुमार, मनोज कुमार समेत दर्जनो लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.