Breaking News

तेजस्वी यादव पर जीतनराम मांझी खूब बमके, किसे कह दिया, रिजाइन देना चाहिए

पटना: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बुधवार को पटना में मीडिया से बात करते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव पर पलटवार किया। तेजस्वी यादव ने बिहार का क्राइम डाटा बताते हुए नीतीश सरकार पर सवाल उठाए थे। इस पर जीतन राम मांझी ने कहा कि तेजस्वी को पहले अपने माता-पिता के शासनकाल के अपराधों को देखना चाहिए। इस दौरान उन्होंने बंगाल में रेप की घटना पर भी प्रतिक्रिया दी और ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग की। मांझी ने गिरिराज सिंह के बयान पर भी अपनी राय रखी और कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है और सबको मिलकर रहना चाहिए।

तेजस्वी यादव ने बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर सरकार पर निशाना साधा था। इस पर पलटवार करते हुए जीतन राम मांझी ने कहा कि तेजस्वी को पहले अपने गिरेबां में झांकना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘तेजस्वी यादव को साल 2005 से पहले का आंकड़ा निकलवाना चाहिए। जब उनके माता-पिता राज्य के मुख्यमंत्री थे, उसके बाद उन्हें आज की बात करनी चाहिए। उस समय मुख्यमंत्री आवास में अपराधियों के साथ समझौता होता था। लेकिन, आज अगर अपराध होता भी है तो उन पर सबसे पहले कार्रवाई होती है।

मांझी ने बंगाल में रेप की घटना के बाद वहां की सरकार की ओर से पारित किए गए कानून पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘बंगाल सरकार ने बिल लाकर एक दिखावा किया है। ममता बनर्जी को तो अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। मैंने बार-बार कहा है कि एक महिला के साथ दुराचार हुआ है। बंगाल सरकार ने जो कानून पास किया है, इसमें आजीवन सजा की बात की गई है। लेकिन, इस कानून में सजा के बजाए फांसी देने का प्रावधान होना चाहिए। उन्होंने अपराधियों को बचाने के लिए इस कानून में अपराध को कम करके पेश किया है

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.