Breaking News

AAP नेता के घर ED की रेड पर बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, आम आदमी पार्टी टोटल का टोटल…

पटना: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने आम आदमी पार्टी पर हमला किया है. इस आरोप पर कि बीजेपी लगातार ईडी को हथियार बनाकर आम आदमी पार्टी को परेशान कर रही है, इस पर गिरिराज सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी टोटल का टोटल अपराधियों से घिरी है. 

गिरिराज सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जेल में हैं, कोई पैसा घोटाला, कोई आर्म्स घोटाला तो कोई रंगबाजी में, इसलिए कोई व्यक्ति कानून से बड़ा नहीं होता है. अगर ‘आप’ के विधायक अमानतुल्लाह खान पर कोई आरोप है तो कोर्ट में उसका फैसला होगा.

दरअसल, आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह के आवास पर ईडी ने रेड की है. इस रेड से पार्टी नाराज है और बीजेपी पर सवाल उठा रही है. पार्टी का कहना है कि ईडी को हथियार बनाकर बीजेपी काम कर रही है. इसी से जुड़े सवालों पर गिरिराज सिंह ने यह पलटवार किया. 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.