Breaking News

राहुल गांधी, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव भारत को पाकिस्तान बनाना चाहते : गिरिराज सिंह

पटना: भाजपा के फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इंडी गठबंधन के लोगों पर जोरदार हमला करते हुए असम सरकार के जुम्मे की नमाज के लिए 2 घंटे की छुट्टी पर रोक के फैसले को सही करार दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव देश को पाकिस्तान और बांग्लादेश बनाना चाहते हैं। ये लोग मुसलमान वोट बैंक के ठेकेदार हैं। अगर इनकी सरकार बनी तो शुक्रवार को भी छुट्टी घोषित कर देंगे। जो हिन्दू मुसलमान का मामला नहीं होता है, उसको भी ये लोग बना देते हैं।

दरअसल, असम सरकार द्वारा विधानसभा में विधायकों को जुम्मे की नमाज के लिए 2 घंटे की छुट्टी पर रोक लगा दी गई है। इसको लेकर विपक्षी दल असं सरकार की निंदा कर रही है। वहीं, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा पर मुसलमान को टारगेट करने का आरोप लगाया था। इसी को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि यह हिंदू मुसलमान का मामला नहीं है। राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव मुसलमानों के वोट बैंक के ठेकेदार हैं। अगर इनकी सरकार बनी तो यह लोग शुक्रवार को भी छुट्टी घोषित कर देंगे।

आगे उन्होंने कहा कि किसी हिंदू ने छुट्टी मांगी? वो लोग अगर छुट्टी माँगने लगे तो मंगलवार को हनुमान जी और सोमवार को महादेव जी के लिए छुट्टी देनी पड़ेगी। धर्म के आधार पर कानून नहीं चलता है। इसके लिए कानून की जरूरत होती है। मैं असम विधानसभा के अध्यक्ष को धन्यवाद देता हूं। देश में कानून को स्थापित करते हुए यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि असं के सीम हेमंत बिस्वा सरमा को धन्यवाद देता हूँ। इन लोगों ने सदन में सर्वसम्मति से ब्रिटिशकालीन नियम को समाप्त कर दिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.