आज दिनांक 29.08.2024 को केंद्रीय विद्यालय सी आर पी एफ झपहां में राष्ट्रीय खेल -कूद दिवस का आयोजन किया गया । हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर आयोजित इस खेल – कूद दिवस पर विद्यालय के छात्र -छात्राओं ने कई प्रमुख खेलों की बानगी एक आकर्षक और मोहक नृत्य के द्वारा दी ।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती मंजु देवी सिंह ने दीप प्रज्वलन के द्वारा किया । तत्पश्चात प्राचार्य सहित सभी अध्यापकों और छात्र परिषद के छात्रों ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया।
कार्यक्रम की उद्घोषणा श्रीमती अर्चना भारती ने किया । खेल प्रशिक्षक श्री अरविन्द कुमार के नेतृत्व में खेल खुद के लिऐ जागरुक किया गया।
आयोजित इस खेल दिवस के अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण श्री बी के सिंह,बीरेंद्र कुमार, पी के गुप्ता, ए के सिंह,संजीत कुमार,श्रीमती अर्चना,अंजना शर्मा,सुश्री मेघा वर्मा, दीक्षा यादव, प्रिया तोमर,श्रीमती नीलम कुमारी आदि उपस्थित थे। और संभागीय खेलकूद में जो बच्चे मेडल लाए थे उन लोगों को मेडल देकर प्रार्थना सभा में सम्मानित किया गया.
वही स्कूल में वॉलीबॉल, 25 मीटर दौड़, 50 मीटर दौड़, नींबू दौड़ लंगडी दौड़,खो-खो,चेस, प्लांक चैलेंज, और भी तरह कि गतिविधि हुई।
वही प्रथम स्थान नवीं अ के छात्र वालीबॉल में प्रथम स्थान प्राप्त किया।






























Leave a Reply