Breaking News

बिहार में ट्रांसफर-पोस्टिंग पर सबकी पोल खोल दी तेजस्वी यादव ने, जानें क्या कहा

पटना: एक बार फिर तेजस्वी ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के डीजीपी को कोई पावर नहीं है। सरकार में उनके किसी भी रिकमेंडेशन को नहीं माना जा रहा है। मुख्यमंत्री के अगल-बगल जो चमचे बेचे हैं वह खुलेआम पोस्टिंग कर रहे हैं और पोस्टिंग कैसे होता है और किस तरह से होता है यह सब को पता है।

उन्होंने कहा कि जदयू के नेता भले ही खुले तौर पर इससे इनकार करें लेकिन सबको पता है कि किस तरह से हो रहा है। डीजीपी की सिफारिशों को सीएम नीतीश नहीं मानते हैं लेकिन जो उनके चमचे हैं वही चढ़ावा लेकर पोस्टिंग कर रहे हैं। हालांकि तेजस्वी ने ‘चढ़ावा’ कौन लेते हैं इस पर किसी का नाम नहीं लिया। 

उत्तर प्रदेश में कई रेलवे स्टेशन का नाम बदले जाने पर उन्होंने कहा कि नाम बदलने से क्या होगा, नाम बदलने से दुर्घटना रुक जाएगी क्या। उन्होंने नाम बदलने के फैसले को सिर्फ जनता को भ्रमित करने वाली बातें बताते हुए केंद्र सरकार से सवाल किया कि क्या इससे रेल दुर्घटना कम जाएगी? आज जो हर दिन कहीं न कहीं रेल दुर्घटना की खबर आ रही है उसपर क्यों ध्यान नहीं देते हैं। इस तरह के काम करने से क्या फायदा होने वाला है। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.