Breaking News

श्याम रजक का RJD से इस्तीफा, कहा-धोखा मिलाः लालू को भेजे लेटर में लिखा- आप मोहरे चल रहे थे…

पटना: पूर्व मंत्री और आरजेडी के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने राजद की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. कहा जा रहा है कि वो जदयू में शामिल होंगे. उनके इस्तीफे की पुष्टि हो गयी. श्याम रजक ने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को पार्टी से अपना इस्तीफा भेज दिया है.

श्याम रजक ने लालू यादव को भेजे पत्र में कहा गया है कि वे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद औऱ प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं. श्याम रजक ने अपने पत्र में लालू के लिए एक शेर भी लिखा है- “मैं शतरंज का शौकीन नहीं था, इसलिए धोखा खा गया। आप मोहरे चल रहे थे, मैं रिश्तेदारी निभा रहा था.

बता दें कि श्याम रजक विधानसभा चुनाव से पहले जेडीयू आरजेडी को ज्वाइन किया था. श्याम रजक को लेकर कई दिनों से चर्चा चल रही थी कि वह राष्ट्रीय जनता दल में छोड़ने वाले हैं. आखिरकार आखिरकार श्याम रजक ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. आपको बता दें कि चार साल पहले श्याम रजक जद यू पार्टी छोड़कर राष्ट्रीय जनता दल में आए थे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.