Breaking News

कायस्थ क्लव दरभंगा का छठा स्थापना दिवस समारोह

दरभंगा। कायस्थ क्लव दरभंगा का छठा स्थापना दिवस रेडियो स्टेशन रोड सीतायन होटल में समारोह मनाया गया जिसमें समाज व अपने कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिये 13 चित्रणशों को चित्रांश गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित व भगवान चित्रगुप्त जी के आरती से किया गया।इस अवसर पर क्लव के संस्थापक सदस्य शैलेन्द्र कुमार सिन्हा द्वारा विस्तार पूर्वक अबतक संस्था के गतिविधियों से लोगों को अवगत कराया। कार्यक्रम को वरिय अधिवक्ता महेश कुमार,पत्रकार अमरेश्वरी चरण सिन्हा, कैलाश चन्द लाल, डॉ संजीव कुमार ने संस्था के कार्यप्रणाली की सराहना करते हुये कहा की आने वाले समय में समाज के सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़कर काम करने में सफल होगा।
अपने क्षेत्र में अग्रणी पहचान बनाने वाले दरभंगा वार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविशंकर प्रसाद, अर्थोपेडिक्स के डॉक्टर प्रवीण कुमार, डॉ अचुता नन्द प्रसाद, सुनील कुमार दास, गणेश चन्द लाल, श्रीमती नीला सिन्हा, श्रीमती चंद्रकांता वर्मा, श्रीमती इंद्रा वर्मा, सर्वजीत कुमार, पवन कुमार, मनोज कुमार श्रीवास्तव, अरुण कुमार दास, अनुष्का सिन्हा को चित्रांश गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। इन लोगों को सम्मानित करने वालों में पूनम कुमारी, डॉ संजीव कुमार, महेश कुमार, सुजीत मल्लिक, कैलाश चन्द लाल, अमरेश्वरी चरण सिन्हा, शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, प्रवीण कुमार, ई बसंत श्रीवास्तव, ई सुधीर कुमार शामिल थे।वही संतोष कुमार सिन्हा, अभिषेक कुमार सिन्हा, मनीष मधुरंजन, संगीता वर्मा, मोनी कुमारी, नाव्या मधुरंजन एवं शालनी वर्मा ने सुमधुर गीतों से कार्यक्रम को चार चांद लगाया।
इस अवसर पर सुरेन्द्र कुमार, डॉ दीपक कुमार, विवेक बंटी, जलज कुमार गोपी, वार्ड पार्षद नवीन सिन्हा,मनीष कुमार ने सम्बोधित किया।कार्यक्रम पत्रकार डॉ नवीन कुमार व व्यंगकार संतोष दिवाकर के सफल संचालन एवं नीरज कुमार चंदन के धन्यवाद ज्ञापन से संम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.