Breaking News

भारत बंद को लेकर उग्र प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ पुलिस का एक्शन शुरू, हिरासत में लिए गए 5 प्रदर्शनकारी

जहानाबाद: भारत बंद को लेकर उग्र प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ बिहार में पुलिस का भी एक्शन शुरू हो गया है. बिहार के जहानाबाद में पुलिस ने पांच प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है. भारत बंद को लेकर जहानाबाद शहर में जाम लगाया गया था. इसके बाद पुलिस ने जाम को किसी तरह हटवाया है.

प्रदर्शनकारी जहानाबाद में भारत बंद को लेकर सुबह से ही सड़क पर उतरने लगे थे. इसका असर भी देखने को मिला. सुबह से ही बंद समर्थकों ने जहानाबाद के उंटा मोड़ को जाम कर दिया था. जाम के कारण पटना-गया एनएच-83 पर आवागमन कुछ घंटे के लिए बाधित हो गया.

वहीं सिपाही भर्ती की परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों को इस प्रदर्शन के दौरान परेशानी हुई. परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने के लिए दिक्कतों का सामना पड़ा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.