Breaking News

बहन ने भाई के कलाई पर राखी बांधकर की लंबी उम्र की कामना

(DEEPAK KUMAR)

भाई बहन के अटूट प्रेम और श्रद्धा का पर्व रक्षाबंधन पर्व सोमवार को प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया वही श्रावण मास की अंतिम सोमवारी होने के कारण शिवालयों में देर शाम तक जल चढ़ाने को लेकर मेले जैसा नजारा था। दोपहर होते ही सिंहवाड़ा के बटेश्वर स्थान में भगवान शिव को जल अर्पित करने के लिए श्रद्धालु की भीड़ उमड़ पड़ी वही भीड़ के कारण अतरबेल जाले पथ पर सिंहवाड़ा कटासा, भरवाड़ा में रुक रुककर सड़क जाम लगता रहा। बहनों ने दोपहर में तय मुहूर्त पर भाईयो के माथे पर तिलक कर हाथो में राखी बांध उनके स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना की वही भाईयो ने भी बहन का सुरक्षा का संकल्प लिया वही बस स्टैंड में कई बहने भाई को राखी बांधने जाने के लिए बस का प्रतिक्षा करती भी नजर आई। मिठाई दुकानों पर सुबह से ही बहनों की भीड़ लगी रही। वही हाट बाजार में भी राखी खरीदने के लिए भी भीड़ उमड़ी रही।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.