Breaking News

मछली पालन से जीविका दीदियों की बढ़ेगी आमदनी : डीपीएम जीविका

पिपराही: पिपराही प्रखंड के पिपराही थाना अंतर्गत तालाब में जल जीवन जीविका महिला मत्स्य उत्पादक समूह द्वारा मछली पालन की शुरुआत की गई। जिला परियोजना प्रबंधक जीविका श्री गुलाम कौसर एवं थाना प्रभारी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर मत्स्य पालन की शुरुआत की। जिला परियोजना प्रबधक ने दीदियों को संबोधित करते हुए बताया कि जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा ये तालाब जीविका दीदियों को मत्स्य पालन के लिए दिया गया है। उन्होंने कहा कि पिपराही की जीविका दीदियों ने एक नए उद्यम की शुरुआत की है, जो न केवल उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगा बल्कि क्षेत्र में मत्स्य पालन को भी बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि यह जीविका दीदियों की उद्यमशीलता और संघर्ष को दर्शाता है।

युवा पेशेवर लाइवस्टॉक दीपक कुमार ने कहा कि दीदियों ने प्रथम बार में तालाब में कुल 500 मछलियों को डाला है इसमें रोहु, सिल्वर, नैनी, कॉमन कार्प आदि मछलियां डाली गई हैं। उन्होंने बताया कि इस तालाब में समेकित मछली पालन किया जाएगा। समेकित मछली पालन के तहत मछली पालन के साथ साथ बत्तख पालन भी किया जायेगा। तालाब के आस पास बचे जग में सब्जी की खेती और केला की खेती की जाएगी। इससे जल जीवन जीविका महिला। मत्स्य उत्पादक समूह से जुड़ी महिलाओं के आमदनी में तीव्र गति से वृद्धि होगी एवं उनके परिवार के जीवन यापन में सुधार आएगा।
प्रखंड परियोजना प्रबंधक रजनीश कुमार ने कहा कि जल जीवन जीविका मत्स्य उत्पादक समूह में कुल 5 सदस्य हैं। इन सबका प्रशिक्षण जीविका और मत्स्य विभाग के द्वारा कराया गया है।
मौके पर उपस्थित थाना प्रभारी ने कहा कि तालाब थाना परिसर में है इसलिए यहां किसी प्रकार का खतरा नहीं है। दीदियों बेझिझक यहां आ जा सकती है।
मौके पर प्रबंधक सामाजिक विकास ओसामा हसन, मत्स्य सलाकर दयालु कुमार सामुदायिक समन्वयक मधुसूदन राम, धीरज कुमार, निकहत परवीन, ग्राम संगठन और उत्पादक समूह की दीदियां मौजूद थीं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.