कल सेंट जेवियर्स जूनियर / सीनियर स्कूल, गौशाला रोड के प्रांगण में 78वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के संयुक्त निदेशक श्री आमोद कुमार दत्त ने झंडोतोलन किया। उसके बाद उन्होंने विद्यालय प्रांगण में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को आजादी के महत्व से अवगत कराया। इस अवसर पर देश की संस्कृति पर आधारित झाँकी निकाली गयी । साथ ही चंद्रशेखर आजाद, खुदीराम बोस, भगत सिंह आदि की शहादत को भी याद किया गया ।
उसके बाद विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती आशा किरण सिन्हा ने विद्यालय प्रांगण में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को अनुशासन, ईमानदारी एवं परिश्रम के महत्व से अवगत कराते हुए उन्हें अपने जीवन पथ पर आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी।
इस पावन अवसर पर विद्यालय के सभी ईंचार्ज एवं शिक्षकगण उपस्थित थे ।













Leave a Reply