Breaking News

मुजफ्फरपुर। पैक्स अध्यक्ष को गो’ली मा’रकर घा’यल मामले में सासंद ने किया मुलाकात, बद’माशो की गि’रफ्तारी के लिए वरीय पुलिस पदाधिकारियों को लगाया फ़ोन

(DEEPAK KUMAR)

वैशाली लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत साहेबगंज विधानसभा के हलिमपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष लखींद्र पटेल को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर में मिलकर वैशाली सासंद वीणा देवी ने उनका कुशल क्षेम जानी। साथ ही पुलिस पदाधिकारी से बात कर अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी का निर्देश दी।जानकारी के अनुसार बिहार के मुजफ्फरपुर में सहेबगंज थाना क्षेत्र के हलिमपुर पंचायत के ईशा छपरा चौक पर स्वतंत्रता दिवस की सुबह अपराधियों ने हलिमपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष लखिंद्र पटेल को अपराधियों ने गोली मार दी। घटना गुरुवार सुबह 5:15 की है।

अपराधियों ने कुल चार राउंड गोलियां चलाई। स्थानीय द्वारा घायल पैक्स अध्यक्ष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहेबगंज में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया।

घायल पैक्स अध्यक्ष के भतीजा कुंदन कुमार पटेल ने बताया कि लखिंद्र ने बुधवार को ईशा छपरा चौक पर स्थित मिश्रीलाल साह के मिठाई दुकान पर जलेबी का ऑर्डर का दिया था। गुरुवार की सुबह उसे लाने गए थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.