मुजफ्फरपुर– इंडियन बैंक के 118वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में इंडियन बैंक अंचल कार्यालय द्वारा
14 अगस्त को चैपमैन राजकीय बालिका उच्च विद्यालय और 15 अगस्त को बिशप स्कॉट वर्ल्ड स्कूल में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया , जिसमें इंडियन बैंक के अधिकारियों-कर्मचारियों ने अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज की। इस अवसर पर बैंक के अंचल प्रमुख जयंत कुमार ने कहा कि हमारा बैंक अपने व्यावसायिक दायित्वों की पूर्ति तो करता ही है। साथ ही सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए हर वर्ष बैंक के स्थापना दिवस के अवसर पर
वृक्षारोपण समेत अन्य कई गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इस दौरान बैंक के उप अंचल प्रमुख अभिजीत कुमार, मुख्य प्रबंधक अजय कुमार, रूपेश नंदन, राजेश कुमार, आदित्य प्रकाश, कौशल किशोर एवं अनिल कुमार , सुशील कुमार , अमर प्रकाश, विनीत कुमारी, रंजीता कुमारी, सौरभ कुमार एवं चैपमैन राजकीय बालिका उच्च विद्यालय एवं बिशप स्कॉट वर्ल्ड स्कूल के अध्यापक और प्रधानाचार्य थे।



















Leave a Reply