78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केन्द्रीय विद्यालय सी आर पी एफ झपहां मुजफ्फरपुर में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन धूमधाम से किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीआरपीएफ के उप महा निरीक्षक श्री राकेश कुमार तथा अन्य अधिकारियों ने शिरकत की। विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया। श्रीमती अर्चना भारती ने ध्वजारोहण के लिए मुख्य अतिथि को आमंत्रित किया तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विद्यार्थियों द्वारा इस अवसर पर देशभक्ति से ओतप्रोत अनेक गीत तथा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति पर सभी विद्यार्थी भी झूमने लगे।
इस अवसर पर मंच संचालन अमृत कुमार और कुमारी रिया द्वारा किया गया। प्राचार्य श्रीमती मंजू देवी सिंह ने अपने संबोधन के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया तथा उनके सर्वस्व समर्पण को नमन किया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें यह आज़ादी अनेक वीर बलिदानियों के लहू से मिली है। हमें इसके महत्व को समझते हुए बरकरार रखना चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में उनमें के एन त्रेवदी ,श्री बी के सिंह, बीरेंद्र प्रसाद, पी के गुप्ता, कमोद कुमार पाठक, ओम प्रकाश ,प्रसून परमार, संजीत कुमार, सालेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, प्रमोद कुमार, दिवाकर कुमार,गुलशन कुमार,अरविंद कुमार, श्रीमती अर्चना, अर्चना भारती, अंजना कुमारी ज्योति रानी सुश्री मेघा वर्मा,नीलम कुमारी, स्वाति कुमारी, प्रिया तोमर, दीक्षा कुमारी आदि के नाम प्रमुख हैं। छात्रों में विद्यालय कप्तान अमृत शर्मा एवं स्वीटी कुमारी के साथ अमृत कुमार, रिया रानी, प्रेरणा की भूमिका सराहनीय रही।सभी शिक्षकगण ने अपना योगदान दिया।
विद्यार्थियों को मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

















Leave a Reply