Breaking News

गायघाट में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस

(DEEPAK KUMAR)

देश आज 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। तमाम राज्यों में लोग अलग-अलग तरीकों से स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं।गायघाट थाना परिसर में डीएसपी सह थानाध्यक्ष पूजा कुमारी, बेनीबाद थाना में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने तिरंगा फहराया।बताया गया कि पुलिस बल एक अनुशासित बल है। जिसके कन्धों पर बहुत सारी जिम्मेदारियां होती हैं। हम सबको चुनौतीपूर्ण दायित्वों को पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निभाना होता है। हमें अपने आपको हमेशा ऊर्जावान रखते हुए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते रहना है।राजधानी पटना में सीएम नीतीश के साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में भी तिरंगा फहराया गया। जिले के पुलिस लाइन, कलेक्ट्रेट, सरकारी स्कूल, अदालत सहित तमाम सरकारी और गैरसरकारी जगहों पर तिरंगा फहराया गया। लोगों में 78वें स्वतंत्रता दिवस को लकेर खास उत्साह देखा गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.