Breaking News

स्‍टूडेंटस के लिए खुशखबरी, 5 साल में बढेंगी मेडिकल की 75 हजार सीटें, PM मोदी का ऐलान

Independence Day 2024 : आज देश अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से देश को संबोधित किया. उन्होंने विकसित भारत बनाने के संकल्प को दोहराते हुए कई अहम घोषणाएं की. जिसमें एक बड़ी घोषणा मेडिकल की पढ़ाई करने के इच्छुक युवाओं के लिए भी की. उन्होंने कहा कि अगले पांच साल में मेडिकल कॉलेजों में 75000 सीटें बढ़ेंगी.

प्रधानमंत्री ने कहा कि अगले दस साल में एमबीबीएस की सीटें एक लाख बढ़ा दी जाएंगी. हर साल देश के 25 हजार युवा मेडिकल की पढ़ाई करने विदेश जा रहे हैं. मेडिकल की सीटों में इजाफे के बाद वे देश में ही रहकर पढ़ाई कर सकेंगे और डॉक्टर बनने के अपने सपने पूरे कर सकेंगे.

अभी कितनी हैं एमबीबीएस की सीटें 

देश के सरकारी और गैर सरकारी दोनों तरह के मेडिकल कॉलेजों में अभी एममबीबीएस की 106333 सीटें हैं. इसमें से सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 55648 और प्राइवेट कॉलेजों में 50685 सीटें हैं. सरकार ने साल 2023 में 5150 नई सीटें जोड़ी थी.

रिसर्च और इनोवेशन के लिए 1 लाख करोड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि इंटर्नशिप पर बल दिया जा रहा है. ताकि देश के युवा स्किल्ड स्‍कील्‍ड मैनपॉवर ग्‍लोबल जॉब मार्केट में अपनी जगह बनाएं. उन्होंने आगे कहा कि साइंस और टेक्‍नोलॉजी चंद्रयान की सफलता के बाद शिक्षा संस्‍थानों में आस जगी है. नेशनल रिसर्च फाउंडेशन बनाया गया है. बजट में हमने एक लाख करोड रुपये रिसर्च और इनोवोशन के लिए रखे हैं, ताकि नौजवानों के आइडियाज को जमीन पर उतार सकें.

भारत भ्रमण का मतलब स्वस्थ भारत

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भारत भ्रमण का मतलब स्वस्थ भारत भी होना चाहिए. समृद्ध भारत की पहली पीढ़ी स्वस्थ होनी चाहिए, यही वजह है कि हमने पोषण मिशन शुरू किया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.