Breaking News

तिमुल संघ से जुड़े सातों जिले में विक्री करने वाली समितियों में उपलब्धि हासिल करने वाली समितियों के अध्यक्षों को चादर एवं सचिवों को “शील्ड” देकर किया गया सम्मानित

आज दिनांक 09.08.2024 को तिरहुत दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि० (तिमुल) के सभाकक्ष में संघ से जुड़े सातों जिले के दुग्ध संग्रहण, सुधादान बिक्री, कृमिनाशक दवा बिक्री, मिनेरल विक्री करने वाली समितियों में प्रथम द्वितीय तृतीय उपलब्धियों हासिल करने वाली समितियों के अध्यक्षों को चादर एवं सचिवों को “शील्ड” देकर सम्मानित किया गया। दूसरी तरफ सातों जिले में दुग्ध बिक्री में जिलावार एवं संघ स्तर पर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय उपलब्धियाँ हासिल करने वाले रिटेलरों एवं वितरकों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ की अध्यक्ष श्रीमति सुशीला देवी ने की जबकि आगत अतिथियों का स्वागत संघ के प्रबंध निदेशक फुल कुमार झा, डा० एस०बी० हजारिका, अवधेश कुमार एवं संग्रहण शाखा तथा डेयरी के पदाधिकारी कर्मचारियों ने अति उत्साह के साथ किया।

कार्यक्रम में निदेशक मंडल के सदस्य सीताराम राय, मीना देवी, अर्चना कुमारी, संगीता देवी, उषा देवी, मुकेश कु० राम, नंदकिशोर राय, देवनंदन साह, रामाकांत प्र० यादव के अलावा तिमुल के 03 पूर्व अध्यक्ष वीरेन्द्र कु० राय, रामसंजीवन प्र० यादव तथा नागेश्वर राय भी उपस्थित थे।

सभी अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया गया एवं प्रतिबद्धता व्यक्त की गयी कि सारी प्रतिस्पर्धा के बावजूद तिमुल 10.0 लाख लीटर प्रतिदिन दुग्ध संग्रहण के लक्ष्य के प्राप्ति हेतु रणनीति पर कार्य करेगा एवं इसी प्रकार विपणन से खाली पड़े क्षेत्रों को क्षेत्र में शामिल करने एवं आवश्यक सुधार के लिए कार्य करते हुए लक्ष्य सुधार पदार्थों की बिक्री में बढ़ोत्तरी दर्ज करेगा। के अनुरुप दूध एवं दुग्धजन्य

वक्ताओं ने सहकारिता के जीवंत उदाहरण सुधा तिमुल को वर्त्तमान प्रतिस्पर्धा में साबित करने की नीति पर विस्तार से विचार-विमर्श कर कार्य करने की सलाह दी तथा सीतामढ़ी डेयरी की तरह मुजफ्फरपुर में भी ऑटोमैटिक प्रोडक्ट प्लांट बनाने का विचार दिया ताकि तिमुल अपनी लोकप्रियता को बनाए रख सके।

कार्यक्रम में सभी विभागीय प्रधान परेवज आलम, डा० एस०बी० हजारिका, उमाकांत ठाकुर, दीपक कुमार, सुनील कुमार, दीनानाथ, रामाकांत ठाकुर, डा० मनोज, संजय कुमार सिंह, के अलावा स्निग्धा, साक्षी, रुबी, नीलू सहित दर्जनों महिला कर्मचारी पदाधिकारियों ने भी भाग लिया।

संघ स्तर पर दुग्ध संग्रहण में प्रथम सीतामढ़ी के कुम्हरा विशनुपर, द्वितीय गोपालगंज के पियरौटा तथा तृतीय मुजफ्फरपुर जिला के मुराहर लोचनपुर समिति को सम्मान प्राप्त हुआ जबकि बिक्री करने वाले रिटेलरों में अमन कुमार, धनवंती देवी, जितेन्द्र कुमार, अखिलेश्वर पांडेय, सत्येन्द्र कुमार एवं योगेन्द्र सिंह को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन उमाकांत ठाकुर, प्रभारी विपणन ने किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.