Breaking News

पप्पू यादव का अनोखा ऑफर; घूसखोर का वीडियो बनाओ, इस नंबर पर भेजो, 25 हजार इनाम पाओ

पटना: पूर्णिया लोकसभा के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने भ्रष्टाचार से परेशान आम लोगों को एक अनोखा ऑफर दिया है। पप्पू यादव ने आम लोगों से कहा है कि भ्रष्ट कर्मचारियों और पदाधिकारियों का घूस मांगने या लेने का वीडियो बनाकर उन्हें भेजने वालों को वो 25 हजार रुपए का नकद इनाम देंगे।

पप्पू यादव ने साथ में भरोसा दिलाया है कि वीडियो भेजने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। सांसद बनने के बाद से यादव इलाके में कभी प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टर को फीस के मसले पर चेतावनी देते नजर आते हैं तो कभी सरकारी कार्यालयों में काम ना होने से परेशान आम लोगों के सवाल उठाते दिखते हैं।

पप्पू यादव ने यह ऑफर तब दिया है जब कुछ दिन पहले अंचल पदाधिकारी श्रेया मिश्रा का घूस लेने का वीडियो वायरल हो गया था। पप्पू यादव ने लाइव हिन्दुस्तान से बातचीत में दो मोबाइल नंबर भी दिए हैं जिन पर बिहार के लोग किसी भी सरकारी कर्मचारी या अधिकारी का घूस मांगने या घूस लेने का वीडियो भेज सकते हैं। ये दोनों मोबाइल नंबर पप्पू यादव की टीम का है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.