(DEEPAK KUMAR)
मुजफ्फरपुर में पुलिस टीम पर हमला हुआ है, जिसमें दो पुलिस कर्मी चोटिल हैं और एक पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल है। घटना बाद इलाके में हडकंप मच गया। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को हिरासत में लिया है। घटना जिले साहेबगंज थाना क्षेत्र के नवलपुर की है, जहां पुलिस की टीम गुप्त सूचना पर दो बाइक सवार बदमाशों का पीछा कर गिरफ्तारी करने पहुंची। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस की करवाई का विरोध कर दिया और पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसमे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 लोगों हिरासत में लिया, जिससे पूछताछ के आधार पर आगे की करवाई में जुटी हुई है।
क्या बोले सिटी एसपी
सिटी एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि साहेबगंज थाने की पुलिस टीम दो अपराधी को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तारी करने गई थी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो स्थानीय लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया और हमला कर दिया। तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को हिरासत में लिया है।








Leave a Reply