Breaking News

गायघाट: कांवरियों का जत्था देवघर के लिए हुए रवाना ,माहौल हुआ शिवमय

DEEPAK KUMAR

सावन के पावन महीने के अवसर पर गुरूवार को गायघाट प्रखण्ड के शिवदाहा पंचायत से नवयुवक युवा कांवरिया संध के बैनर तले दर्जनों कांवरिया का जत्था देवघर के लिए रवाना हुआ । इस दौरान माहौल पूरी तरह शिवमय हो गया।

युवा कांवरिया संध के सदस्य विजय राय ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कांवरियों का जत्था देवघर के लिए निकल रहा है ।

वही राजेश सिंह ने बताया कि सभी कांवरिया बंधु सुलतानगंज में उत्तर वाहिनी गंगा से जल भरकर पाँव पैदल देवघर जायेंगे, जिसके बाद बाबा बैधनाथ में पूजा अर्चना करने सहित कई मंदिरों में पूजा अर्चना करेंगे। कांवरियों में जयकांत कुमार,बीरेन्द्र प्रसाद यादव, जतन दास, शंभु यादव , सुरज कुमार उर्फ बाबा जी, संतोंष यादव, सुजित कुमार आदि शामिल है ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.