लंगट सिंह महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के पूर्व प्राध्यापक प्रो राधारमण सिंह और जूलॉजी विभाग के पूर्व प्रयोगशाला प्रदर्शक श्री रघुवेश कुमार के निधन पर एक शोक सभा आयोजित की गई. इन दोनो विगत कुछ दिनों में निधन हुआ है. सभा में दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई.
अध्यक्षता करते हुए भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो गोपालजी ने कहा कि प्रो राधारमण सिंह अकादमिक के साथ साथ प्रशासकीय कौशल के लिए भी जाने जाते थे तथा एकेडमिक स्टाफ कॉलेज के निदेशक भी रहे. वे बहुत ही मिलनसार थे तथा छात्रों की हर संभव मदद के लिए सदैव तत्पर रहते थे. उन्होंने कहा कि श्री रघुवेश कुमार उर्फ कन्हैया बाबू बहुत ही मददगार व्यक्ति थे तथा सभी को हर संभव मदद करते थे. उन्होंने कहा कि की वे संघ से हमेशा जुड़े रहे तथा संघ की गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते थे. सभा में दिवंगत आत्मा के सम्मान में 2 मिनट का मौन भी रखा गया. शोकसभा में श्रद्धांजलि देने वालो में प्रो एसआर चतुर्वेदी, प्रो विजय कुमार, प्रो फैयाज अहमद, प्रो एनएन मिश्रा, डॉ रीमा कुमारी, डॉ शशिकांत पाण्डेय, डॉ एसएन अब्बास, डॉ नवीन कुमार, डॉ मनोज शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।










Leave a Reply