Breaking News

गायघाट में मिली अज्ञात युवक की ला’श, पुल के नीचे श’व मिलने के बाद जांच में जुटी पुलिस

(DEEPAK KUMAR)

गायघाट। मुजफ्फरपुर- दरभंगा फोरलेन मार्ग पर गायघाट थाना क्षेत्र के बेरूआ में पुल के नीचे एक युवक की लाश मिली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, राहगीर की सूचना पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा, तो पाया कि एक युवक की लाश पड़ी है।

युवक करीब (35) वर्षीय दिख रहा है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक केवल पेंट पहने हुए है। आस-पास के इलाकों में युवक की पहचान के लिए कोशिश की जा रही है।डीएसपी सह थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि आसपास के लोग बताते हैं कि ये युवक मानसिक रूप से बीमार था। इधर उधर चाय दुकान पर भटकता रहता था। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया हैं। आगे की जांच जारी है।शव की पहचान के लिए प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.