Breaking News

सासंद वीणा देवी ने देवघर के रास्ते कांवरियो के लिए नि:शुल्क भोजन-पानी की सुविधा उपलब्ध कराई

(DEEPAK KUMAR)

सावन का पवित्र मास शुरू होते ही चारों तरफ भक्ति की बयार बहने लगती है। सावन का पवित्र मास भगवान भोले का महीना माना जाता है। एक माह तक चलने वाले कांवर पदयात्रा के दौरान देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु भगवान भोले को जलाभिषेक के लिए कंधे पर कांवर लेकर सुल्तानगंज से जल उठा कर बाबा धाम तक पैदल जाते हैं।सावन के महीने में सुल्तानगंज के रास्ते बाबाधाम जाने के क्रम में भैरोपुर में सभी कांवड़ियों के निःशुल्क भोजन के सुविधा के लिए आयोजित “बाबा गरीबनाथ सेवा समिति शिविर” में सभी कांवड़ियों को भोजन कराई जा रही है। इस अवसर पर संस्थापक बाबा गरीबनाथ सेवा समिति माननीय विधान पार्षद दिनेश प्रसाद सिंह, वैशाली सासंद वीणा देवी और भारत ऊर्जा डिस्टिलरीज प्रा. लि. के सी एम डी शुभम सिंह उपस्थित रहें।बताया जाता है कि सावन माह में कांवरियों के सेवा के लिए बाबा निवास बन गया है। पूरे देश भर से यहां कांवरियां अपनी यात्रा के दौरान विश्राम के लिए पहुंचते है। यहां कांवरियों के लिए नि:शुल्क भोजन-पानी के अलावा चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है। गत 10 वर्षों से सासंद की ओर से सावन महीने में कांवरियों के लिए यह सुविधा उपलब्ध करा रहा है।

देश के विभिन्न प्रदेशों से बाबा धाम जाने वाले श्रद्धालु कांवरिया लौटते समय अपनी यात्रा का पड़ाव यहां डालते हैं। यहां श्रद्धालुओं को 24 घंटे भोजन की सुविधा उपलब्ध रहती है। मनोरंजन के लिए यहां पूरे सावन मास में भजन संध्या का आयोजन होता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.