Breaking News

बिहार के पूर्णिया में करोड़ों की लू’ट, 7 अपराधी ज्वेलरी शो रूम में घुसे, गन प्वाइंट पर कर्मचारियों को रखकर वारदात को दिया अंजाम 

पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया में हथियारों से लैस बदमाशों ने दिनदहाड़े तनिष्क शोरूम में करोड़ों रुपयों की भीषण डकैती को अंजाम दिया है. वारदात से पूरे जिले में हड़कंप मचा हुआ है. भारी पुलिस फोर्स और अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. इलाके को सील कर जांच की जा रही है. सीसीटीवी कैमरों को भी चैक किया जा रहा है. डकैती डालने आए बदमाशों की संख्या 6 बताई जा रही है. बदमाश पूरे प्लान के साथ वारदात को 15 मिनट में अंजाम देकर चले गए.

लाइन बाजार स्थित तनिष्क शोरूम में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे 6 बदमाशों ने करोड़ों के कैश और ज्वेलरी के लूट की घटना को अंजाम दिया है. शोरूम के एक कर्मचारी के मुताबिक, 3 बदमाश ग्राहक बनकर तनिष्क शोरूम के फर्स्ट फ्लोर पर आए और ज्वेलरी दिखाने को कहा. करीब 10 मिनट तक सेल्समैन को बदमाशों ने अपनी बातों में उलझाए रखा और रेकी भी करते रहे. रेकी करते हुए उन्होंने अपने तीन साथियों को फोन कर बुलाया

तीनों बदमाशों के अंदर आते ही पहले से मौजूद बदमाश भी हरकत में आ गए और उन्होंने अपने-अपने हथियार निकाल लिये. बाद में शोरूम में दाखिल हुए तीनो बदमाशों ने नीचे के सभी कर्मचारियों को गन पॉइंट पर लेकर उन्हें ऊपर के फ्लोर पर ले गए. उन्होंने गार्ड सहित सभी कर्मचारियों को एक जगह बैठ जाने को कहा. वहीं 2 बदमाश नीचे और 2 ऊपर के फ्लोर पर अपने साथ लाये बड़े बैग में ज्वेलरी और कैश भरने लगे. बाकी के 2 बदमाश गन पॉइंट पर कर्मचारियों को रखे हुए थे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.