आज दिनांक -23/07/2024(मंगलवार) को सनातन सेवा दल के तत्वाधान में मुजफ्फरपुर गौशाला स्थित कार्यालय में “गणवेश अनावरण” का कार्यक्रम रखा गया था।जिसमे सनातन सेवा दल के गणवेश(टी-शर्ट) का अनावरण एवं द्वीप प्रज्वलन कार्यक्रम मुख्य अतिथि एवं संगठन के संरक्षक गरिबस्थान मंदिर के पुजारी श्री अभिषेक पाठक जी द्वारा किया गया।साथ ही उनके संबोधन में कहा गया की यह संगठन सेवा दलों में पहला संगठन है जो सनातन की सेवा,रक्षा और समर्पण के ध्येय के साथ श्रवण मास के अतिरिक्त वार्षिक अवसरों एवं आयोजनों में सक्रियता से सेवा भी करेगा न की सिर्फ श्रवण मास तक सक्रिय रहेगा एवं यह सेवा दलों में पहला संगठन है जिसे प्रथम वर्ष में ही बाबा गरीबनाथ की सेवा करने का अवसर मिला है। साथ ही गणवेश अनावरण का कार्य सभी अतिथियों द्वारा किया गया,जिसमे मुख्य रूप से सनातन हिंदू वाहिनी के अध्यक्ष आचार्य चंद्रकिशोर पाराशर,भाजपा एवं विहिप के पूर्व जिला मंत्री निलेश वर्मा जी,सनातन हिंदू वाहिनी के अरुण कुमार जी,साहु पोखर सेवा दल के अध्यक्ष गोलू कुमार जी उपस्थित थे।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष अनिल कुमार जी द्वारा किया गया एवं मंच संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन संगठन के उपाध्यक्ष राणा श्रेयांश जी के द्वारा किया गया।इस अवसर पर उपाध्यक्ष के दायित्व के रूप में सपना कुमारी,सोशल मीडिया प्रभारी पल्लवी कुमारी ,धर्म प्रचारक जगदीश भट्ट को मनोनीत किया गया,साथ ही नए सदस्यों को प्रमाणपत्र भी दिया गया।इस कार्यक्रम में आगामी कार्ययोजना के विषय पर भी जानकारी दिया गया।इस कार्यक्रम में कोषाधक्ष आदित्य राज, सचिव प्रियांशु श्रीवास्तव,सह सचिव शुभम पांडे,महानगर अध्यक्ष आयुष कुमार,महानगर उपाध्यक्ष आशीष कुमार,कुणाल श्रीवास्तव,विक्की ओझा,आदित्य कुमार,अनिकेत कुमार, करण कुमार,आदित्य शर्मा,प्रिंस कुमार,सोनू कुमार,रवि गुप्ता,आदित्य ठाकुर,शुभम कुमार एवं अन्य सैकड़ों सदस्यगण उपस्थित थे।












Leave a Reply