(DEEPAK KUMAR)
गायघाट के मैठी में ऊर्जा विभाग नया ग्रिड सब स्टेशन (जीएसएस) का निर्माण करेगा। इससे जिले के पांच प्रखंडों की आबादी को सुविधा होगी। यहां बिजली की गुणवत्ता (विभिन्न स्तरों पर वोल्टेज) सुधरेगी। साथ ही बढ़ती बिजली की जरूरत भी पूरी होगी।कार्यपालक अभियंता पूर्वी श्रवण ठाकुर ने बताया कि गायघाट के मैठी में 150 एमवीए (132/33 केवी) क्षमता का नया ग्रिड बनेगा। इसमें 50 एमवीए के तीन पावर ट्रांसफार्मर का लगाए जाएंगे। ग्रिड के लिए मैठी फीडर परिसर में ही तीन एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। यह एनएच 57 से सटा होगा।









Leave a Reply