Breaking News

बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा का आज तीसरा दिन, माध्यमिक विद्यालय के 16970 पदों के लिए एग्जाम

पटना: बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा का आज तीसरा दिन है. शनिवार को प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के 28026 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई. वहीं, आज रविवार को प्रदेश के 27 जिलों में माध्यमिक विद्यालय के विभिन्न विषयों के शिक्षकों के 16970 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जा रही है. एकल पाली में यह परीक्षा आयोजित की जा रही है. परीक्षा का आयोजन दिन के 12:00 से 2:30 के बीच आयोजन हो रहा है. इस परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 144735 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है

आज 21 जुलाई को एक शिफ्ट में ही हिन्दी, बांग्ला, उर्दू, संस्कृत, अरबी, फारसी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, ललित कला, नृत्य, शारीरिक शिक्षा, मैथिली, संगीत्त एवं सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी. माध्यमिक तथा विशेष विद्यालय अध्यापक पद के लिए कक्षा 9 और 10 के सभी विषयों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसके अलावा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग वर्ग 6-10 के लिए हिन्दी, शारीरिक शिक्षा अंग्रेजी, संस्कृत, विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान एवं शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.