Breaking News

तेजस्वी ने पोस्टर लगाकर सीएम नीतीश को घेरा, आई ना हमरा बिहार में, पुलिया बहल मिलेगा नदिया के धार में…

पटना: डबल इंजन के सरकार में घुमिए हमरे बिहार में पुल बहल मिलेगा नदियाँ के धार में…बिहार में अब तक करीब दो दर्जन पुलों ने जलसमाधि ले ली है। पुलों के लगातार धराशाई होने को लेकर राजद बिहार सरकार पर हमलावर है। इसी कड़ी में राजद ने एक बार फिर डबल इंजन की सरकार पर बड़ा हमला बोला है। इस बार राजद कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाकर राजद नेत्री ने बिहार सरकार को घेरा है। 

उन्होंने पुल गिरने के मामले को लेकर एक पोस्टर लगाया है। इस पोस्टर में लालू परिवार सहित राजद के कई दिग्गज नेताओं की तस्वीर है। साथ ही तेजस्वी यादव की भी बड़ी सी तस्वीर लगी है।

इस पोस्टर को राजद नेत्री एकता यादव ने लगाया है। साथ ही पोस्टर में एक कार्टून नुमा दृश्य भी दर्शाया गया है। जिसमें एक व्यक्ति स्कूटर से नदी के किनारे पहुंता है, जहां उसे पुल दिखाई नहीं देता है, वहीं एक व्यक्ति वहीं खड़ा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.