Breaking News

राबड़ी देवी विधान परिषद् में बनी नेता प्रतिपक्ष, जदयू के नीरज कुमार और ललन सर्राफ को मिली बड़ी जिम्मेवारी

पटना: बिहार विधानमंडल का मॉनसून सत्र 22 जुलाई से शुरू हो रहा है। जो पांच दिनों तक चलेगा। शुक्रवार को विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता, सचेतक और उपमुख्य सचेतक का मनोनयन हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सहमति मिलने के बाद विधान परिषद सचिवालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। नेता विरोधी दल के रूप में पूर्व सीएम राब देवी का मनोनयन हुआ है। विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह की अनुमति पर सभी का मनोनयन तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

जारी अधिसूचना के मुताबिक भाजपा के प्रो राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता और जेडीयू के वरिष्ठ नेता ललन कुमार सर्राफ को सत्तारूढ़ दल के उपनेता के तौर पर मनोनीत किया गया है। इसी तरह जदयू के नीरज कुमार और रीना देवी को सत्तारूढ़ दल का सचेतक बनाया गया है। वहीं भाजपा के संजय प्रकाश को सत्तारूढ़ दल का उप मुख्य सचेतक बनाया गया है।

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह की ओर से विधान परिषद सचिवालय को भेजे गए पत्र के आलोक में पूर्व सीएम राबड़ी देवी को नेता विरोधी दल के रूप में मनोनीत किया गया है। वहीं विधानसभा में भी भाजपा की ओर से सत्तारूढ़ दल के सचेतक और उपमुख्य सचेतक का भी मनोनयन कर दिया गया है। पार्टी ने जनक सिंह को उप मुख्य सचेतक बनाया है। जबकि विजय कुमार मंडल, आलोक रंजन, कृष्ण कुमार ऋषि, हरि भूषण ठाकुर, संजय सरावगी और वीरेंद्र सिंह को सचेतक के तौर पर मनोनीत किया गया है

22 जुलाई से शुरू हो रहे मॉनसून सत्र में दोनों सदनों में 2024 का प्रथम अनुपूरक बजट पेश होगा। विधानसभा में इस पर 25 को, जबकि विधानपरिषद में 26 जुलाई को इस पर मुहर लगेगी। हालांकि विधानपरिषद में इसे 26 जुलाई को पारित किया जाएगा। विधानसभा में 25 जुलाई को प्रथम अनुपूरक बजट पर वाद-विवाद होगा और मतदान होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.