Breaking News

सनातन सेवा दल द्वारा गौशाल चौक स्थित मनोनयन सह-शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन

मुजफ्फरपुर: गुरुवार को सनातन सेवा दल द्वारा गौशाल चौक स्थित मनोनयन सह-शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन के नए पदाधिकारियों और सदस्यों का मनोनयन और शपथ ग्रहण कराना था। जहां मुख्य अतिथि के रूप में उद्योगपति इपसा पाठक रहें। वहीं शिव सेवा समिति के अध्यक्ष मुकेश कुमार पटेल, संगठन के मुख्य संरक्षक शिवम् कुमार रामू विशेष अतिथियों के रूप में मौजूद थे।

कार्यक्रम की शुरुआत संगठन के ध्येय और उद्देश्य के विवरण के साथ हुई, जिसमें नए सदस्यों को संगठन के गठन और इसके उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी गई। इस समारोह में सर्वसम्मति से अनिल कुमार को संगठन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं अन्य प्रमुख पदों पर पार्थ तिवारी, मुकुंद दा, राजा श्रेयांश, निखिल स्वराज, प्रियांशु श्रीवास्तव, शुभम पांडे, आकाशदीप, सुधांशु कुमार, आकांश सिंह राजपूत, आकाश कुमार, सूरज कुमार और सौख कुमार को मनोनीत किया गया। महानगर समिति के अध्यक्ष के रूप में आयुष कुमार, उपाध्यक्ष के रूप में आशीष कुमार और सचिव के रूप में रवि गुप्ता को नियुक्त किया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल कुमार ने संगठन के उद्देश्यों और कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रावणी मास के अवसर पर कांवड़ियों के साथ उचित व्यवहार न करना और उन्हें परेशान करना असहनीय है, और सनातन सेवा दल इसका पुरजोर विरोध करेगा। उन्होंने अरघ व्यवस्था के खिलाफ भी आवाज उठाई और इसे जल्द से जल्द हटाने की मांग की।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.