Breaking News

माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर डाउन, पटना एयरपोर्ट पर खड़े रह गए विमान, ऑनलाइन चेक-इन बंद

पटना: आज पूरे देश के साथ ही दुनिया भर में हलचल मच गई है. फ्लाइट से सफर करने वाले यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में गड़बड़ी आने के कारण हवाई यात्रा करने वाले लोग हलकान हैं. पटना एयरपोर्ट पर चेन्नई मुम्बई पुणे लखनऊ जानेवाले विमान अभी भी खड़ी है.

ऑनलाइन चेकिंग बंद होने के कारण यह स्थिति बनी है. यात्री भी परेशान है और अभी तक कोई भी विमान दिन में एक बजे के बाद यहां से उड़ान नहीं भर पाया है. पटना एयरपोर्ट पर दिन में एक बजे तक विमान अन्य शहर से आया, लेकिन उसके बाद विमान अपनी जगह पर ही खड़ा रह गया.

सर्वर में खराबी आने के कारण पटना एयरपोर्ट पर यात्री फंसे रह गए हैं. यात्रियों के बीच हलचल बढ़ गई है. वहीं चेक इन सर्वर डाउन होने के चलते गेट पर सन्नाटा पसरा है. यात्री निराश नजर आ रहे हैं. बता दें कि सिर्फ विमान की उड़ान पर ही नहीं बल्कि बैंकों पर भी इसका असर पड़ा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.