बोकारो : बोकारो जिले के चंद्रपुरा प्रखंड अंतर्गत तेलो तथा पिपराडीह एवं गोमिया प्रखंड के साड़म क्षेत्र में ड्रोन व सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जा रही है। सभी को घरों के अंदर सुरक्षित रहने की अपील की गई है। क्षेत्रों में अबतक 54 सीसीटीवी कैमरे लगाये जा चुके हैं जबकि एंट्री पॉइंट पर बनाये गए चेकनाका में भी सीसीटीवी लगाया गया है। प्रभावित इलाकों का ड्रोन कैमरा से निगरानी की जा रही है। उपायुक्त ने बताया कि ड्रोन कैमरा से लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

पूरे एरिया को सीसीटीवी व ड्रोन से निगरानी की जा रही है। नियंत्रण कक्ष से स्थिति देखा जा रहा है। उपायुक्त स्वयं अपने कक्ष से देख रहे हैं। लगातार समीक्षा कर रहे हैं। उपायुक्त आमजनों से लगातार अपील कर रहे हैं कि अपने अपने घरों में सुरक्षित रहें, लॉक डाउन का पालन करें। सभी कोई अनिवार्य रूप से मास्क लगाएं। जहाँ पर मास्क उपलब्ध नही हो पा रहा है वहाँ गमछा/ रुमाल/ दुपट्टा इत्यादि भी प्रयोग कर सकते हैं। सामाजिक दूरी का अनिवार्य रूप से पालन करें।



Leave a Reply