Breaking News

मुकेश सहनी के पिता की हत्या ,चिंतनीय विषय : पप्पू यादव

(DEEPAK KUMAR)

वीआइपी सुप्रीमो के पिता की हत्या के बाद उनके गांव स्थित घर में कई दिग्गजो के आने का दौड़ लगातार जारी हे। इस घटना की जानकारी जैसे जैसे लोंगों को मिलती गई ,लोग यहां आते -जाते रहें। बिहार सरकार के कई मंत्री भी आयें वहीं जाप सुप्रीमो या फिर यू कहें कि कॉंग्रेसी सांसद पप्पू यादव भी इस गांव पहुंचे ,मुकेश सहनी और परिजनों के बीच ढांढस बांधा और पत्रकारों से कहा कि यह घटना निंदनीय हे। उन्होंने कहा कि जिस तरह मुकेश सहनी के पिता की हत्या हुई हे यह चिंतनीय विषय हे। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखदायी हे उन्होंने कहा कि देश और राज्य के सभी नेतागण इस घटना को लेकर चिंता व्यक्त किये हे। उन्होंने कहा कि चिंता इस बात को लेकर हे कि मुकेश के पिता सरल और सज्जन व्यक्ति थे इनका दूर दूर से किसी ऐसे लोंगों से संपर्क नहीं था जो समाज विरोधी काम करते थे। कोई भी किसी व्यक्ति से विवाद नहीं था और ना ही इनके द्वारा किसी को आहत पहुंचाया गया ऐसे में इनकी हत्या चिंता का विषय हे।सांसद पप्पू यादव सुबह आठ बजे गांव पहुंचे थे।

वहीं दूसरी और बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी ने भी मुकेश के घर जाकर ढाढस बांधा। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता की हत्या को लेकर सरकार गंभीर हे। स्थानीय पुलिस अपना काम ईमानदारी से कर रही हे। उन्होंने कहा कि दो तीन दिन के भीतर स्थानीय पुलिस इस पूरे मामले से पर्दा हटा देगी। उन्होंने कहा कि जो भी अपराधी हे ,पुलिस के अनुसंधान में कोई बच नहीं पाएंगे।
पूर्व मंत्री मुकेश के घर बिहार और उत्तर प्रदेश के कई नेताओं का आने -जानें का सिलसिला जारी हे।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.