Breaking News

बड़ी खबर: बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता की ह’त्या

दरभंगा: पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी के पिता की बेरहमी से हत्या कर दी गई. दरभंगा स्थित उनके घर में ही इस वारदात को अंजाम दिया गया है. शव को क्षत-विक्षत हालत में पाया गया है. जानकारी के मुताबिक मुकेश सहनी फिलहाल मुंबई में हैं.

दरभंगा एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि दरभंगा के सुपौल बाजार के अफजला पंचायत में पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का घर है. घर में ही उनके पिता जीतन सहनी की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. किसी धारदार हथियार से उन पर हमला किया गया है. वहीं, मौके पर पहुंचे एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी सहित बिरौल सहित थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

बताया जाता है पूर्व मंत्री मुकेश सहनी दो भाई और एक बहन है. मुकेश साहनी और उनके भाई संतोष सहनी बाहर रहते हैं, जबकि उनकी बहन की शादी हो चुकी है और वह अपने ससुराल मुंबई में ही रहती हैं. मुकेश सहनी भी मुंबई से दरभंगा के लिए निकल चुके हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक घटना के वक्त मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी घर में अकेले थे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.