बोकारो : बोकारो लोगों की जरूरतों को देखते हुए दुकानों को खोलने की पहल जिला प्रशासन द्वारा की जाएगी। बिजली, प्लंबर, हार्डवेयर, कपड़ा एवं अन्य दुकानों को जिला वासियों की आवश्यकता को देखते हुए खोलने का निर्णय जिला प्रशासन द्वारा स्टेज वाइज लिया जा सकता है। उक्त बातें उपायुक्त बोकारो श्री मुकेश कुमार ने बोकारो चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के साथ वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि लॉक डाउन की अवधि को देखते हुए आगामी दिनों में जिन दुकानों को स्टेज वाइज खोलना है उसका निर्णय जिला प्रशासन चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल के साथ समीक्षा कर करेगी।

कल पुनः बैठक की जाएगी जिसमें चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों द्वारा आपसी सहमति तथा उनके द्वारा फीडबैक दिए जाने पर निर्णय लिया जाएगा। बैठक में प्रतिनिधिमंडल सदस्यों को बताया कि जिले में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करना बहुत जरूरी है ताकि जिले को पूरी तरह से कोविड-19 के संक्रमण से मुक्त करने की पहल की जा सके अतः चेंबर ऑफ कॉमर्स के सहयोग से सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए दुकानों को खोलने की पहल की जाएगी।
बैठक के दौरान अपर समाहर्ता श्री विजय कुमार गुप्ता, डीपीएलआर श्री पशुपतिनाथ मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी चास श्री शशि प्रकाश सिंह, अंचल अधिकारी चास के अलावा अन्य अधिकारी और चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष एवं उनके प्रतिनिधिमंडल के सदस्य उपस्थित थे।




Leave a Reply