Breaking News

कब आएगा Jio का आईपीओ, टैरिफ बढ़ाए जाने के पीछे क्या योजना? वैश्विक कंपनी ने कही बड़ी बात

नई दिल्ली. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड 2025 में एक मेगा आईपीओ ला सकती है. आईपीओ का संभावित मूल्यांकन 9.3 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है. यह बात वैश्विक ब्रोकेज फर्म जेफ़रीज़ ने एक नोट में कही है.

जेफ़रीज़ ने 11 जुलाई के जारी किए गए नोट में कहा कि जियो ‘112 बिलियन डॉलर के मूल्यांकन पर लिस्ट हो सकती है’ और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर मूल्य में ‘7-15 प्रतिशत की बढ़त’ जोड़ सकती है. यह जानकारी मनीकंट्रोल पर छपी एक खबर के आधार पर है

ब्रोकरेज ने आरआईएल स्टॉक पर ‘खरीद’ की रेटिंग बनाए रखी है, जिसमें प्रति शेयर 3,580 रुपये का टारगेट दिया गया है. इसका मतलब है कि आज की वर्तमान कीमत 3,217 रुपये से अधिक लगभग 12 प्रतिशत वृद्धि की तरफ इशारा करती है. जनवरी से आरआईएल के शेयर की कीमत में 22 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है. यह प्रदर्शन निफ्टी 50 से बेहतर है. निफ्टी50 में अभी तक केवल 12 प्रतिशत की बढ़त हासिल की है.

माइनोरिटी शेयरहोल्डर बेच सकते हैं हिस्सेदारी
इसके अलावा, जेफ़रीज़ ने कहा कि पूरा आईपीओ अल्पसंख्यक शेयरधारकों द्वारा बिक्री के लिए ऑफर हो सकता है. आरआईएल जियो को अलग करके इसके लिए एक प्राइस तय करने के बाद इसे सूचीबद्ध करने की योजना बना सकती है. ब्रोकरेज ने यह भी कहा कि घरेलू और विदेशी दोनों निवेशक जियो की लिस्टिंग के लिए स्पिन ऑफ रूट को पसंद करते हैं. अगस्त 2023 में, रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपनी वित्तीय सेवाओं की इकाई जियो फाइनेंशियल सर्विसेज को अलग करके प्राइस डिस्कवरी मेथड से सूचीबद्ध किया था.

जून में, रिलायंस जियो इन्फोकॉम ने अनलिमिटेड डेटा देने वाले कई नए टैरिफ प्लान की घोषणा की. जेफ़रीज़ ने कहा कि टैरिफ चाल से पता चलता है कि दूरसंचार कंपनी का ध्यान मोनेटाइजेशन और मार्केट शेयर में हिस्सेदारी हासिल करने पर है. जियो के बाद, प्रतिद्वंद्वी भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने भी नए टैरिफ प्लान पेश किए थे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.